युवराज सिंह शादी के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्हें जरूरत है एक ऐसी कुड़ी की जो लंबी, छरहरी और खूबसूरत हो। यही नहीं उसे कढ़ी-चावल बनाना भी आता हो और वह भी पंजाबी स्टाइल में। मालूम हो कि पंजाबी स्टाइल के कढ़ी-चावल में पकौड़ी डाली जाती है और प्याज का तड़का लगाया जाता है। युवराज सिंह ने शनिवार को दिल्ली के खचाखच भरे एक मॉल में अपने फैन्स से मुखातिब होते हुए मजाकिया लहजे में अपनी होनेवाली बीवी की यह तस्वीर पेश की।
क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम से निजात पाकर अमेरिका में छुट्टियां बिताने के बाद स्वदेश लौटे युवराज सिंह शनिवार को मस्ती के मूड दिखे। उन्होंने अपने फैन्स के सवालों के खुलकर जवाब दिए। युवराज से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे एक अच्छी लड़की की तलाश है। आप लोग ही एक अच्छी लड़की ढूंढ दो मैं शादी कर लूंगा।'
इसके बाद वह लड़की के गुण बताने से भी नहीं चूके। उन्होंने साफ किया कि उन्हें पंजाबी कढ़ी-चावल बहुत पसंद है। युवराज ने कहा, 'मुझे ऐसी लड़की चाहिए जिसे कढ़ी-चावल बनाना आता हो, वह भी पंजाबी स्टाइल का। आपको पता ही है कि उसमें पकौड़ी डाली जाती है और प्याज का तड़का लगाया जाता है।' उन्होंने काजोल को अपनी पसंदीदा हीरोइन और न्यू ज़ीलैंड के क्वीन्सटाउन को छुट्टियों के लिए पसंदीदा जगह बताया।
Recent Posts
Comments
कढ़ी-पकौड़ी बनाने वाली लड़की से शादी करूंगा: युवी
रविवार, 2 अगस्त 2009लेबल: खेल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 टिप्पणी:
एक टिप्पणी भेजें