समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

150 रुपये का सिक्का जारी

रविवार, 27 फ़रवरी 2011


नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को 150 रुपये मूल्य का सिक्का जारी किया। इस सिक्के पर प्राचीन काल के भारतीय अर्थशास्त्री चाणक्य, राष्ट्रीय फूल कमल और मधुमक्खी की तस्वीरे अंकित है।
फूल और मधुमक्खी की तस्वीर लगाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार को एक मधुमक्खी की तरह कर की वसूली करनी चाहिए, जिसमें फूल और मधुमक्खी दोनों का जीवन सुरक्षित रहता है। साथ ही कमल राष्ट्रीय फूल है।
इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी का इस्तेमाल हुआ है। मंत्री ने पांच रुपये मूल्य का भी सिक्का जारी  किया।

झारखंड सूखाग्रस्त घोषित

रविवार, 2 अगस्त 2009

समय पर मानसून न आने की वजह से सूखे की मार झेल रहे झारखंड को आधिकारिक रूप से सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है. http://digg.com/u19qVm

बाढ़ से एक लाख लोग प्रभावित

बिहार में बागमती नदी का बाँध टूटने के कारण आई बाढ़ में क़रीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राहत कार्य में जवानों को लगाया गया है. http://digg.com/u19qVl

सीबीआई मुझे फंसा रही है: बूटा

बेटे की गिरफ़्तारी के बाद अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा है कि सीबीआई उन्हें फंसा रही है. http://digg.com/u19pXq

दस्तावेज़ों की जाँच करेंगे: पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मुंबई हमलों के सिलसिले में भारत का दस्तावेज़ मिल गया है और इसका अध्ययन किया जाएगा. http://digg.com/u19pXp

ईरान: सौ प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का विरोध करने वाले सौ प्रदर्शनकारियों पर मुक़दमा शुरु हो गया है. http://digg.com/u19ore

भारत सौंपेगा एक और दस्तावेज़

शनिवार, 1 अगस्त 2009

गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि भारत जल्द ही पाकिस्तान को मुंबई हमलों से संबंधित एक और दस्तावेज़ सौंपने वाला है. http://digg.com/u19naV

स्वात में खुले स्कूल

पाकिस्तान के हिंसा से प्रभावित सूबा सरहद के मालाकंड डिविज़न के सभी स्कूल खुल गए हैं. इनमें स्वात भी शामिल है. http://digg.com/u19naT

बेटा घूस लेने का आरोपी! अब सुनो बूटा के बोल वचन

नई दिल्ली. अनूसूचित जाति जन जाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह के बेटे का नाम रिश्वत कांड में आने के बाद आज इस पूरे मामलें में बूटा सिंह ने मीडिया में खुालकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं एक खुली किताब हूं और मैं इस मामलें में इस्तीफा क्यों दूं। उन्होंने यहां तक कहा है कि उनके बेटे ने जो भी बयान दिया है वह सीबीआई के दबाव के चलते दिया है।
मैं पूछताछ के लिए तैयार हूं:
उन्होंने आज पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा है कि वे इस पूरे मामलें में सभी प्रoAों का उत्तर देने के लिए तैयार है। अगर सीबीआई उनसें कोई पूछताछ करना चाहती है तो वे इसके लिए भी तैयार है।
बंदूके लाइसेंसी थी:
बेटे के घर से बंदूक पाए जाने की बात पर उन्होंने कहा है कि छापे में बरामद सभी हथियार लाइसेंसी थे और इस बात की जानकारीं उनके बेटे को भी है। गौरतलब है कि सरबजोत सिंह के घर से हथियार मिलने के बाद सरबजोत सिंह उर्फ स्वीटी के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
मुंबई में क्या हुआ मुझे पता नहीं
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मुंबई में क्या हुआ है मुझे इस सबंध में कुछ भी पता नहीं है।

कुली बनाने के लिए गर्भवती उम्मीदवारों को दौड़ाया

नई दिल्ली/इलाहाबाद रेलवे में पहली बार हो रही महिला कुलियों की भर्ती में शारीरिक परीक्षण पर विवाद छिड़ गया है। केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्रालय ने परीक्षण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए महिला अभ्यर्थियों, खासकर गर्भवती महिलाओं को सिर पर भारी बोझ रखकर दौड़ाए जाने का विरोध जताया है। साथ ही, रेलवे अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश दत्त वाजपेयी ने शुक्रवार को बताया कि इलाहाबाद डिवीजन में गुरुवार को कुली की भर्ती के लिए 19 महिलाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया था। इस दौरान उन्हें सिर पर 25 किलो वजन रखकर चार मिनट में 200 मीटर की दूरी तय करने को कहा गया था।

परीक्षण की इस पद्धति का विरोध करते हुए केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री कृष्णा तीरथ ने संसद के बाहर बताया कि उन्होंने जोनल रेलवे अधिकारियों से परीक्षण की रिपोर्ट के साथ गर्भवती महिलाओं की भर्ती की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी है।

उधर, परीक्षण में गर्भवती महिलाओं को भी शामिल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर वाजपेयी ने बताया कि सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण की अनुमति दी गई थी, जिन्हें चिकित्सकों की जांच में परीक्षण के योग्य पाया गया था।

'आम नागरिक नहीं बनेंगे निशाना'

अफ़ग़ानिस्तान में इस साल 24 प्रतिशत अधिक आम नागरिकों के सैन्य हमलों का निशाना बनने के बाद नैटो ने इस मुद्दे पर आश्वासन दिया है. http://digg.com/u19mpV

कोलकाता पुलिस हटा रही है पुराने वाहन

कोलकाता में अदालत के निर्देशानुसार 15 साल से ज़्यादा पुराने वाहनों को सड़कों से हटाया जा रहा है. शहर में कुछ जगह हिंसा हुई है. http://digg.com/u19mpU

आपातकाल असंवैधानिक, वकीलों ने मनाया जश्न

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने परवेज़ मुशर्रफ़ के आपातकाल लागू करने के फ़ैसले को असंवैधानिक ठहराया है. वहाँ वकील जश्न मना रहे हैं. http://digg.com/u19mXY

माया की माया: रातोंरात लग गईं मूर्तियां

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से नोटिस मिलने, सीईसी और सुप्रीम कोर्ट में रिट पेंडिंग होने के बावजूद आखिरकार नोएडा में यमुना किनारे बन रहे सेंट्रल पार्क प्लाजा में 11 नई मूर्तियां स्थापित कर दी गई हैं। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में नोएडा निवासी डॉ. आनंद आर्य और कानन जायसवाल की दखलंदाजी अपील पर बेंच ने शुक्रवार को इस मामले में सोमवार को सीईसी के साथ ही सुनवाई करने को कहा है।
शुक्रवार की सुबह तक सभी 11 मूर्तियां लगा दी गई थीं। इनमें 8 मूर्तियां शाहदरा नाले और यमुना पुश्ते के बीच बने तिकोने एरिया में स्थापित की गई हैं, जबकि 2 मूर्ति पार्क के बीचों-बीच हो रहे भव्य चबूतरे और फिल्म सिटी फ्लाईओवर के बीच में स्थापित हुई हैं। एक मूर्ति अलग से लगाई गई है। इन सबके अलावा फिल्म सिटी फ्लाईओवर के क्लोवर लीफ में 8 अप्रैल को भी एक मूर्ति लगा दी गई थी। ये सभी मूर्तियां अभी ढकी हुई हैं। ये मूर्तियां सेक्टर 63 में मूर्तिकार अनिल सुतार ने तैयार की हैं और इनकी ऊंचाई लगभग 18 फुट के करीब हैं। इनमें कबीरदास, संत रविदास, संत घासीदास, बिरसा मुंडा, नारायण गुरु, महात्मा ज्योति फूले, शाहूजी महाराज, गौतम बुद्ध, डॉ. आंबेडकर, कांशीराम और मायावती की प्रतिमाएं शामिल हैं।

राज्य सरकार के आधिकारिक रेकॉर्ड के अनुसार नोएडा अथॉरिटी के अधिसूचित क्षेत्र में लगभग 33.43 हेक्टेयर जमीन पर सेक्टर 95 में सेंट्रल पार्क प्लाजा डिवेलप किया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार लगभग 9542 वर्ग मीटर एरिया को बिल्ट अप कवर्ड एरिया के रूप में निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क को लेकर डॉ. आनंद आर्य व कानन जायसवाल ने सेंट्रल एंपावर्ड कमिटी के सामने एक रिट दायर की है जिसमें इस पार्क से पर्यावरण पर पड़ रहे असर और बर्ड सेंक्चुरी पर मंडरा रहे खतरे के बारे में आगाह किया गया है। इस रिट में यह भी कहा गया था कि यहां पेड़ों की कटाई और बर्ड सेंक्चुरी को डिस्टर्ब करने से एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट 1986 और एनवायरमेंट प्रोटेक्शन विनियमावली 1986 के अधीन जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। इसी पर 3 अगस्त को सीईसी और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
8 जुलाई को सीईसी ने सुनवाई के दौरान इस मामले में केंदीय वन व पर्यावरण मंत्रालय को भी नोटिस भेजकर कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। यहीं नहीं इस पार्क के फिजिकल सर्वे के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के एक अफसर विजिट भी करके गए हैं। स्टेट गवर्नमेंट में कैबिनेट सेक्रेटरी शशांक शेखर ने हाल ही में जारी एक बयान में साफ किया है कि पार्क में किसी भी तरह से पर्यावरण को नुकसान नहीं हुआ और स्टेट एनवायरमेंट इंपेक्ट्स एसेसमेंट अथॉरिटी के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
इस पार्क के पीछे की अवधारणा देश की राजधानी के पास एक ऐसा सेंटर डिवेलप करने की है, जिसे आने वाले समय में समाज के अंदर परिवर्तन लाने वालों के प्रति आस्था का केंद्र बनाया जा सके। इसमें देश भर के समाज सुधारकों की मूर्ति लगाने के साथ ही उनसे जुडे़ प्रशंसकों की भावनाएं भी जुड़ेंगी। यहीं नहीं इसे यमुना के दूसरे किनारे पर बने गांधी नेहरू प्रशंसकों से अलग पावर का नया सेंटर बनाने की भी कोशिश की जाएगी।

मुशर्रफ़ के फ़ैसले असंवैधानिक घोषित

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के आपातकाल लगाने सहित कई फ़ैसलों को असंवैधानिक क़रार दिया है. http://digg.com/u19mHR

किसानों को मिलेगी डीज़ल सब्सिडी

असामान्य बारिश को देखते हुए केंद्र सरकार ने धान उगाने वाले किसानों को एक हज़ार करोड़ रूपए की डीज़ल सब्सिडी देने की घोषणा की है. http://digg.com/u19mHQ

दुनिया भर की रोचक तस्वीरें

दुनिया भर की रोचक तस्वीरें http://digg.com/u19lxS

मालेगाँव धमाका: 'मकोका' हटा

मालेगाँव धमाके के अभियुक्तों पर अब 'महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण क़ानून' के तहत मुक़दमा नहीं चल सकेगा. http://digg.com/u19lUT

'भारत में हर चौथा व्यक्ति भूखा'

शुक्रवार, 31 जुलाई 2009

एक ताज़ा अध्ययन में यह पाया गया है कि भारत की एक चौथाई आबादी अभी भी भूखी रहने को विवश है. http://digg.com/u19kzK

निजी विमानन कंपनियों की सरकार को धमकी

भारत की निजी विमानन कंपनियों ने सरकार से राहत की मांग करते हुए 18 अगस्त को अपनी उड़ानें रद्द रखने की घोषणा की है. http://digg.com/u19kJ3