बीजेपी ने बूटा सिंह को बर्खास्त करने की मांग की

शुक्रवार, 31 जुलाई 2009

बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बूटा सिंह खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
गोपीनाथ मुंडे ने कहा, 'बूटा सिंह ने पाटिल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए नोटिस जारी किया और मामले को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत स्वीकार की। यह खुलेआम भ्रष्टाचार का मामला है और हम मांग करते हैं कि बूटा सिंह को उनके पद से हटाया जाना चाहिए।'
उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह उर्फ स्वीटी को सीबीआई ने एक ठेकेदार से एक करोड़ रूपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

0 टिप्पणी:

एक टिप्पणी भेजें