इसके अलावा दिल्ली की 19 वर्षीय रूपा खुराना प्रथम रनरअप और देहरादून की शैफाली शर्मा द्वितीय रनरअप चुनी गईं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगियों में से मिस ब्यूटीफुल हेयर, मिस ब्यूटीफुल आइज, मिस फोटोजनिक, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस कैटवॉक एंड मिस टैलेंटेड, मिस पापुलर, मिस ब्यूटीफुल बाडी, मिस ब्यूटीफुल लेग्स और मिस पर्सनालिटी के लिए भी चयन हुआ।
मिस नॉर्थ इंडिया में भाग लेने वाली सभी प्रतियोगियों का चयन पूरे उत्तर भारत से किया गया था। इसका ऑडिशन जयपुर, देहरादून, चंडीगढ़, बरेली और दिल्ली में हुआ था। प्रतियोगिता में जाने-माने कोरियोग्राफर केके ने सभी प्रतियोगियों को तैयार कराया। जबकि शो के लिए सभी प्रकार के परिधान मशहूर डिजाइनर प्रियंका बंसल की ओर से तैयार किए गए थे। प्रतियोगिता में जज के रूप में पी मोहंती, रीता गंगवानी, अब्दुल हाल्दर, ईदी सिंह, हीरू अलवानी और अनूप भंडारी आदि मौजूद थे
0 टिप्पणी:
एक टिप्पणी भेजें