शहर के स्कूलों ने लक्ष्मण रेखा खींच दी है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लो वेस्ट (पैंट, जींस या फिर स्कर्ट को कमर के नीचे पहनना)पहनने से पहले इसके लिए तय मानदंडों को ध्यान में रखना जरूरी होगा। शहर के कई स्कूल इस संबंध में एक अरसे से लो वेस्ट न पहनने की 'सलाह' देते आए हैं, लेकिन एक स्कूल ने अब सजा देने का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, राजधानी के किसी भी स्कूल में संभवत: अपनी तरह के पहले मामले में माउंट कार्मल स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र आनंद निकेतन को 29 जुलाई को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
आनंद की खता यह है कि वह स्कूल प्रबंधन द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी लो वेस्ट पैंट पहन रहे थे, जो कि कमर से इतना नीचे था जो स्कूल के मुताबिक 'शालीनता की सीमा' को तोड़ा रहा था। स्कूल के प्रिंसिपल वी.के.विलियम्स ने बताया कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड और भाषा पर गौर करना जरूरी होता है। विलियम्स ने कहा कि हम लो वेस्ट पैंट और स्कर्ट में छात्र-छात्राओं को स्कूल में कैसे देख सकते हैं। यह बहुत खराब लगता है।
प्रिंसिपल ने कहा कि इस छात्र को हमने करीब 20 दिन पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। विलियम्स ने कहा कि हमने बाकी सभी छात्र-छात्राओं को भी चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के ड्रेस कोड का सम्मान करने का वादा किया है। सस्पेंड किए गए छात्र के पिता राजीव सेठ ने कहा कि मेरे बेटे को कोई चेतावनी नहीं दी गई। राजीव बोले, कि आनंद ने बेल्ट कमर से नीचे नहीं पहनी हुई थी बल्कि उस दिन तो उसने बेल्ट ही नहीं पहन रखी थी।
लो वेस्ट पैंट और स्कर्ट आजकल कई स्कूलों की 'समस्या' बन गए हैं। कई स्कूलों ने इस परेशानी से निजात पाने की तरकीब भी खोज ली है। जैसे स्प्रिंगडेल स्कूल, पूसा रोड ने करीब 100 लंबी स्कर्ट का स्टॉक रखा हुआ है। ये स्कर्ट ऐसी लड़कियों के लिए जो या तो बहुत छोटी स्कर्ट पहनतीं हैं या फिर कमर से काफी नीचे। वहीं, एमिटी इंटरनैशनल स्कूल साकेत ने बच्चों को अपने डिजाइन और सहूलियत के हिसाब से यूनिफॉर्म पहनने की छूट दे रखी है।
स्प्रिंगडेल स्कूल की अमीता मुला वट्टल अपने किस्मत का शुक्रिया अदा करती हैं कि लो वेस्ट फैशन अब धीरे-धीरे जा रहा है। वट्टल ने कहा, ' मैं छात्र-छात्राओं को बताती हूं कि लो वेस्ट कपड़े पहनकर वह आउट ऑफ फैशन लगते या लगती हैं। लेटेस्ट फैशन छोटे बाल और हाई राइज पैंट या स्कर्ट पहनने का है। और मेरी मानिए इस बात का बच्चों पर काफी प्रभाव पड़ा है।
Recent Posts
Comments
लो वेस्ट पैंट पहनी तो हो गया एक महीने के लिए सस्पेंड
शनिवार, 1 अगस्त 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
0 टिप्पणी:
एक टिप्पणी भेजें